WhatsApp Image 2025 10 18 at 14.36.47 df747c11

EPF New Rule 2025 : अब सिर्फ 12 महीने की सेवा अवधि में निकाल सकेंगे PF का पैसा | EPF Withdrawal Rule 2025 Latest Update

EPF New Rule 2025 : नमस्कार दोस्तों कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की केंद्रीय न्यासी बोर्ड बैठक में कर्मचारियों को राहत देने वाले कई अहम फैसले लिए गए है। अब पीएफ खाते से सभी तरह की निकासियों के लिए न्यू नतम सेवा अवधि घटाकर सिर्फ 12 महीने कर दी गई है।

पहले आंशिक निकासी के लिए न्यूनतम सेवा अवधि पांच साल और शादी-विवाह के लिए निकासी की न्यूनतम सेवा अवधि सात साल थी। इसी तरह से ईपीएफओ खाते से धनराशि निकालने केलिए मौजूदा 13 प्रावधानों को खत्म कर तीन प्रावधानों को ही लागू करने का फैसला किया गया है। इससे निकासी प्रक्रिया और आसान हो जाएगी। इसके साथ ही अब ईपीएफओ सदस्यों को आवश्यक जरूरतें (बीमारी, शिक्षा, विवाह), आवास संबंधी जरूरतें और विशेष परिस्थिति दिखाकर खाते से पैसा निकाल सकेंगे। हालांकि, अंतिम दावा निपटान अवधि को बढ़ा दिया गया है। इसे दो महीने सेबढ़ाकर 12 महीने कर दिया गया है।

तो क्या है पूरी जानकारी जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को विस्तार पुर्वक अंत तक पढ़े जिसमे पूरी जानकारी EPF New Rule 2025 के बारे में प्रदान करेंगे।

इस आर्टिकल के अंत में हम आप सभी को डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराएंगे ताकि आप इस आर्टिकल का लाभ पूरा पूरा ले सके।

EPF New Rule 2025 : Overview

Name of Departmentकर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Name of ArticlePF New Rule 2025
Type of ArticleLatest Update
Minimum Time12 Month
Official WebsiteClick Here

PF New Rule 2025 : जाने पूरी जानकारी

हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी फधारियों को हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं हम आप सभी के जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप भी एक बीएफ पधारे हैं तो आप सभी के लिए एक काफी बड़ी खुशखबरी निकाल कर आ रही है क्योंकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से पफ को लेकर एक बहुत बड़ी बदलाव की गई है  आप सभी को जानकर बहुत खुशी होगी कि एबीपी की पैसा म आप सभी को जानकर बहुत खुशी होगी कि PF की पैसा मात्र 12 महीने में निकाल सकते है ।

WhatsApp Image 2025 10 18 at 14.34.20 e6791495

EPF New Rule 2025 : निकासी की सीमा बढ़ाई गई

  • अब शिक्षा के लिए 10 बार और विवाह के लिए 5 बार निकासी की अनुमति होगी।
  • पहले शादी और शिक्षा दोनों मिलाकर अधिकतम 3 बार तक निकासी की अनुमति थी।
  • अब किसी भी आंशिक निकासी के लिए न्यूनतम सेवा अवधि सिर्फ 12 महीने रखी गई है।

EPF New Rule 2025 : विश्वास योजना’ में भी राहत दी गई

  • अभी नियोक्ताओं द्वारा पीएफ की रकम देरी से जमा करने पर जुर्माने की दर 5% से 25% प्रति वर्ष थी, इसे घटाकर सिर्फ एक फीसदी प्रतिमाह किया गया।
  • दो महीने की देरी पर 0.25 और चार महीने की देरी पर 0.50 फीसदी जुर्माना लगेगा।
  • यह योजना छह महीने तक लागू रहेगी, जिसे आगे छह महीने और बढ़ाया जा सकता है। इस योजना से नियोक्ताओं और ईपीएफओ सदस्यों, दोनों को फायदा होगा।
  • नियोक्ताओं को विवादों से राहत मिलेगी और कर्मचारियों को उनका पैसा जल्दी और आसानी से मिलेगा।
  • इससे 6000 से अधिक मामलों का निपटारा होगा और 2,400 करोड़ से अधिक के बकाया विवाद समाप्त होंगे।

EPF New Rule 2025 : अन्य अहम निर्णय

  • अब यह सभी निकासी बिना किसी दस्तावेजी प्रक्रिया के 100 फीसदी ऑटो दावा निपटान से होंगी।
  • अंतिम दावा निपटान के लिए अवधि को 2 महीने से बढ़ाकर 12 महीने किया गया।
  • अंतिम पेंशन निकासी की अवधि दो महीने से बढ़ाकर 36 महीने की गई।
  • अब फाइलें ऑनलाइन और तेजी से निपटाई जाएंगी। इससे उच्च पेंशन, विशेष सत्यापन और अन्य सुधार जैसे मामलों की गति बढ़ेगी।

EPF New Rule 2025 : कर्मचारियों के लिए पंजीकरण होगा

मंत्रालय ने सोमवार को ‘कर्मचारी नामांकन अभियान, 2025’ (ईईसी 2025) की शुरुआत की। इसके तहत पीएफ खाते से वंचित निजी क्षेत्र के कर्मचारियों का पंजीकरण किया जाएगा। यह योजना एक नवंबर, 2025 से 30 अप्रैल, 2026 तक लागू रहेगी। योजना के अनुसार, नियोक्ता उन सभी मौजूदा कर्मचारियों का नामांकन कर सकते हैं, जो एक जुलाई 2017 और 31 अक्टूबर, 2025 के बीच प्रतिष्ठान में शामिल हुए हैं लेकिन किसी वजह से पहले ईपीएफ योजना में नामांकित नहीं थे

EPF New Rule 2025 : ईपीएफ रिटर्न भरने की समयसीमा बढ़ी

ईपीएफओ ने सितंबर माह के लिए ईपीएफ रिटर्न या ईसीआर दाखिल करने की समयसीमा एक सप्ताह बढ़ाकर 22 अक्टूबर, 2025 तक कर दी है। श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा कि नियोक्ताओं को हर महीने की 15 तारीख तक ईसीआर दाखिल करना अनिवार्य है।

EPF New Rule 2025 : विशेष परिस्थिति के लिए कारण बताना जरूरी नहीं

विशेष परिस्थितियों के मामले में सदस्य को कारण बताने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले कारण बताना जरूरी होता था, जिससे कई दावे खारिज हो जाते थे। अब कर्मचारी बिना कोई कारण बताए भी आवेदन कर सकता है।

EPF New Rule 2025 : Important Links

Home PageClick Here
Bihar sauchalay online apply 2025Click Here
Bihar Home Voting 2025Click Here
Shorts NoticeClick Here

 

Scroll to Top